ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Bihar Crime : भूमि विवाद में पुत्र ने पिता को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। सूबे के अंदर इस बढ़ते अपराध को लेकर हर कोई परेशान नजर आ रहा है। इसी कड़ी में

Bihar Crime : भूमि विवाद में पुत्र ने पिता को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। सूबे के अंदर इस बढ़ते अपराध को लेकर हर कोई परेशान नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पुत्र ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सासाराम के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के हथनी गांव में संपत्ति के विवाद में एक पुत्र ने अपने ही पिता की गोली मार का हत्या कर दी। मृतक का नाम गौरी शंकर चौधरी था। बताया जाता है कि गौरी शंकर चौधरी अपनी बेटी की शादी करने के लिए कुछ जमीन भेज दिए थे। जिस पर उनका पुत्र हरेंद्र चौधरी काफी नाराज हो गया। जिसको लेकर पिता-पुत्र में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।


इस विवाद में पुत्र हरेंद्र चौधरी ने अपने ही 60 वर्षीय पिता गौरीशंकर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में इसको लेकर चर्चा हो रही है। सूचना मिलने पर धर्मपुरा ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी पुत्र हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।


इधर, मृतक का पोता हरेंद्र चौधरी का पुत्र बिट्टू कुमार चौधरी को ही पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य परिजनों का कहना है की संपत्ति को लेकर यह हत्या हुई है। पिता ने जमीन क्यों बेच दिया इसी बात को लेकर पुत्र ने उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल है। फिलहाल सभी बिंदु पर जांच  की जा रही है।