ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

BHU में 'भूत विद्या' की होगी पढ़ाई, कोर्स करने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा

VARANASI: भूत-प्रेत के अस्तित्व पर देश में काफी लंबे समय से डिबेट चल रही है. कई वैज्ञानिक और एक्सपर्ट भूतों के अस्तित्व को मानते हैं तो वहीं कई साइंटिस्ट इसे सिरे से नकारते हु

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

VARANASI: भूत-प्रेत के अस्तित्व पर देश में काफी लंबे समय से डिबेट चल रही है. कई वैज्ञानिक और एक्सपर्ट भूतों के अस्तित्व को मानते हैं तो वहीं कई साइंटिस्ट इसे सिरे से नकारते हुए भूतों को महज अंधिवश्वास बताते हैं. इन सब के बीच बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU 'भूत विद्या' के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है.

आम तौर पर लोग मानसिक बीमारी को भूत-प्रेत का असर बताते हैं या फिर काला जादू की संज्ञा देते हैं. इसी तरह के अंधविश्‍वास को दूर करने के लिए बीएचयू में भूत विद्या का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही बीएचयू में छात्रों को मानसिक बीमारियों का इलाज करने के टिप्स भी सिखाए जाएंगे.


इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आयुर्वेद एंड फार्मा रिसर्च के मुताबिक बीएचयू में अगले साल जनवरी से इस कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इस कोर्स की अवधि 6 महीने की है. इस कोर्स के लिए 1 साल में 2 बैच चलेंगे. 10 बच्चों का एक बैच होगा, साथ ही इस कोर्स की फीस 50 हजार रुपये होगी. हर फील्ड के मेडिकल ग्रेजुएट इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए योग्य होंगे. फिलहाल मेरिट के आधार इस कोर्स के लिए एडमिशन होगा. अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हुई तो एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा होगी.