ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

DESK : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. पवन सिंह के एक्टिंग और सिंगिंग के यूं तो लाखों फैंस है पर ऐसे कई लोग हैं जो आये दिन बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री के

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
First Bihar
3 मिनट

DESK : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. पवन सिंह के एक्टिंग और सिंगिंग के यूं तो लाखों फैंस है पर ऐसे कई लोग हैं जो आये दिन बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों को ट्रोल करते रहते है. ऐसा ही कुछ हुआ है पवन सिंह के साथ. दरअसल, उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अभिनेता ने अपनी शिकायत में अपनी जान पर खतरा बताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. 


उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने के इरादे से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. आपको बता दें कि पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले और वह 20 फरवरी से लखनऊ में हैं, जहां वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. 


वहीं पवन सिंह ने हाल ही में अपनी आगामी मेगा-बजट फिल्म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया. फिल्म की शूटिंग जौनपुर और लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर की गई है. वी प्रांजल फिल्म्स क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी, फिल्म 'मेरा भारत महान' का निर्माण सत्यजीत राय और बिपुल राय ने किया है. इसका निर्देशन देवेंद्र तिवारी ने किया है. 


आपको बता दें कि पवन सिंह के साथ फिल्म में भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन भी इस मेगा-बजट मनोरंजन में दिखाई देंगे. भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर में, उन्हें दो बड़े भोजपुरी सितारे लंबे समय के बाद एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखने को मिलेंगे. फिल्म में अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य और गरिमा परिहार सहित तीन भोजपुरी प्रमुख महिलाएं भी हैं.


वहीं बात करें अगर पवन सिंह के आगामी प्रोजेक्ट कि तो पवन सिंह ने अपनी दूसरी फिल्म कि शूटिंग भी जल्द ही शुरू करेंगे. इसके अलावा उनकी होली के मौके पर सौंग भी रिलीज़ किया जायगी जहां उनके साथ "आश्रम" वेब सीरीज में अपने एक्टिंग से सबकी तारीफ़ बटोरने वाली त्रिधा चौधरी नजर आएंगी. इसके अलावा इस सौंग में पवन सिंह के साथ सलीम सुलेमान के साथ ही सलीम मर्चेंट भी होंगे.