ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भोजपुरी की कई एक्ट्रेस ने गाया होली का गाना, अश्लीलता के मामले में सिंगरों को भी छोड़ा पीछे

PATNA: भोजपुरी की कई एक्ट्रेस का होली का गाना रिलीज हुआ हैं. ये एक्ट्रेस भी भोजपुरी सिंगरों को चैलेंज कर रही है. इन एक्ट्रेस ने तो होली के कई ऐसे गाने इस बार गाए हैं कि अश्ली

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  भोजपुरी की कई एक्ट्रेस का होली का गाना रिलीज हुआ हैं. ये एक्ट्रेस भी भोजपुरी सिंगरों को चैलेंज कर रही है. इन एक्ट्रेस ने तो होली के कई ऐसे गाने इस बार गाए हैं कि अश्लीलता के मामले में वह भोजपुरी सिंगरों को भी टक्कर देने लगी है. 


अक्षरा, आम्रपाली समेत कई महिला सिंगरों ने भी गाया गाना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के बीच गाना गाने की होड़ मची है. इसमें सबसे आगे अक्षरा सिंह कई सालों से चल रही है. इसके बाद आम्रपाली दुबे भी गाना गाने लगी हैं. आम्रपाली होली को लेकर गंदे गाने गाई जिसके बोल है ‘’ फगुआ में फाटता जवानी’’. इस वीडियो एलबम में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ भी साथ हैं. वीडियो भी गंदे तरीके से फिल्माया गया है. 


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी होली का कई गाना आ चुका है. अक्षरा ने गाने के बोल हैं ‘’लिक होखे द प्राइवेट रोमांस ए राजा होली में’’ इसके अलावे होली के पुआ भी गाना आया है. भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का भी इस बार कई गाने आए हैं. गाने के बोल कई ऐसे है कि लिखने में सौ बार सोचना पड़ा रहा. इसको लिखना भी ठीक नहीं है. ये सिंगर पिछले साल सहयोगी सिंगर पर केस दर्ज कराकर चर्चा में आई थी.  सिंगर इंदू सोनाली का भी वही हाल है. इनलोगों के अलावे भी कई महिला सिंगरों ने गाने गाए है. लेकिन सबका हाल एक ही जैसा है. 


खेसारी भी कम नहीं

भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव भी इस मामले में कम नहीं है वह भी गाने आए हैं उनके गाने के बोले हैं ‘’होली में भतार ने धोखा दिया है’’ और ‘’भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’’ गाना गाए हैं. यही हाल कल्लू का भी है. ऐसा कोई महिला या पुरूष सिंगर नहीं है तो किसी का होली गाना परिवार के साथ कोई सुना जा सके.