Bihar election: कमजोर वर्ग के वोटरों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर,कहा - दागियों-दबंगों पर होगी सख्त कार्रवाई Bihar election: बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो Chhath Puja 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ का दूसरा दिन, उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया खरना पूजा, छठी मईया से बिहार की तरक्की की कामना Chhath puja 2025: लगातार दूसरे दिन अजय सिंह ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण Bihar Election 2025 : जदयू विधायक दामोदर रावत का ग्रामीणों से विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरा मामला Chhath puja : पीएम मोदी ने मन की बात में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा - घर घर बन रहे ठेकुआ, सज रहे घाट Bihar Election 2025 : बीयर लेकर बिहार आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया गिरफ्तार, बीजेपी चुनाव प्रचार मामला, कोर्ट ने भेजा जेल Bihar BJP leader : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जयसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी central government employees: केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ी, इन लोगों पर नहीं लागू होंगे नियम “अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव पर बोला हमला, कहा - वो तो खुलेमाम मेरा ...,ज्योति सिंह को दिया खुला समर्थन”
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 10 Oct 2023 08:27:13 PM IST
- फ़ोटो
BHOJPUR: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी असफल साबित हो रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है जहां जमीन के लिए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। मारपीट और फायरिंग में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये। वही इस दौरान एक अधेड़ को भी सीने में गोली मारी गयी है। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है जहां मंगलवार को जमीन के एक टूकड़े के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। जिस व्यक्ति को इस दौरान सीने में गोली मारी गयी उसकी पहचान 50 वर्षीय गया नाथ महतो के रूप में हुई है जो वीरपुर गांव निवासी ज्ञानदयाल महतो के पुत्र हैं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं सभी का इलाज शाहपुर और सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया वही मौके से एक देसी बंदूक और कारतूस भी जब्त किया है।
बताया जाता है कि 55 डिसमिल जमीन को लेकर गया नाथ महतो और गांव के ही शकल दयाल सिंह के बीच 12 साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब गया नाथ महतो खेत जोतने गये तब शकल दयाल सिंह अपने भाई और भतीजों को लेकर वहां पहुंच गया। सभी हथियार से लैस थे और इस दौरान गया नाथ महतो की पहले लाठी-डंडे से पिटाई की गयी फिर सीने में गोली मार दी। घायल गया नाथ महतो ने बताया कि जब बेटे और भाई को इसकी जानकारी हुई तो वो उन्हें बचाने पहुंच गये तो उनकी भी पिटाई कर दी गयी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
गया नाथ महतो ने शक्ल दयाल सिंह, उनके भाई सालिक सिंह व दो भतीजे शत्रुध्न कुमार एवं रंजन कुमार पर लाठी-डंडे से हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट और फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। इस वायरल वीडियो में आरोपित हाथ में एक देसी बंदूक और देसी पिस्टल सरेआम लहराता दिख रहे हैं और कुछ लोग लाठी-डंडा लिये नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।