ब्रेकिंग
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी

बिहार में शर्मनाक घटना: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने दोनों का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को साथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर उनका सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवापूर्वी गांव में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों का सिर मुंडवा दिया, गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया।


बताया जा रहा है कि मामला सोमवार रात का है। पंचरुखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने सिसवापूर्वी स्थित उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे घर में प्रवेश करते देख लिया और दोनों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।


आरोप है कि इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। मंगलवार सुबह नाई को बुलाकर प्रेमी और प्रेमिका का सिर मुंडवाया गया। फिर दोनों के गले में जूतों-चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया।


बाद में ग्रामीण दोनों को सरपंच पति महेंद्र यादव के दरवाजे पर ले गए। वहां दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव और उग्र माहौल को देखते हुए महेंद्र यादव ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता