ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

Bihar Crime News: गया पुलिस ने 50 हजार के इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमित कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी डकैती और लूट के मामले में फरार था, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में अपराध नियंत्रण और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


वजीरगंज कैम्प डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि वरीय एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस, तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस पारंपरिक एवं तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचना संकलित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। 


इसी दौरान सूचना मिली कि इनामी बदमाश अमित कुमार बंधुआ गुमटी के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। सुनील कुमार पाण्डेय के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड फोरलेन बाईपास के पास घटना को अंजाम दिया गया था। 


28 मई 2025 को दर्ज इस मामले में अपराधियों ने होमगार्ड बहाली में शामिल होने जा रहे युवकों से पिस्टल के बल पर मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली थी। अनुसंधान के दौरान इस कांड में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद वह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा समीर तकिया निवासी अमित कुमार (पिता छोटु राम) के रूप में हुई है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है तथा फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता