1st Bihar Published by: Shahnawaz Updated Jan 23, 2021, 9:25:14 AM
- फ़ोटो
MADHEPURA : इस वक़्त की बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां सिंघेश्वर मेला ग्राउंड में भीषण आग लगने से 12 दुकान जलकर राख हो गए. आग इतनी भीषण थी कि दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.
जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर बाबा मंदिर ट्रस्ट के दुकान में आग लगने से लगभग 12 दुकानें जल गई जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. भयानक आग देखकर लोग पास जाने से भी डर रहे थे.
मामले की सूचना फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकलकर्मी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि आग बुझने तक सारा सामान जलकर राख हो चूका था.