ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, ट्रक और बाईक की भीषण टक्कर

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना देर शाम खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्ज

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, ट्रक और बाईक की भीषण टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना देर शाम  खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर चौक के पास SH-55 की है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। 


मृतक युवक की पहचान मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव  वार्ड 2 निवासी नरेश महतो का 28 वर्षीय एकलौते पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ रवीण एवं उसके रिश्तेदार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के कालेचनरपुर निवासी सागर महतो के 21वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी और गंभीर रुप से जख्मी दोनों बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी खोदाबंदपुर पहुंचाया। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।


मिली जानकारी के अनुसार रविरंजन की चचेरी बहन की शादी दो दिन पूर्व हुई थी। उसी रिश्तेदार के यहां दोनों साला-बहनोई बाइक से रोसड़ा की ओर जा रहे थे। तभी मिर्जापुर चौक के समीप बेगूसराय की ओर जा रहे ट्रक में बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे चंदन की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि रविन की मौत इलाज के लिए सीएचसी ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। दोनों चचेरे साले बहनोई की मौत से सीएचसी परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता