ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा

भेड़िया के बाद अब हाथी का आतंक, अब तक 5 लोगों को पैरों से कुचलकर मारा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 08 Sep 2024 03:06:53 PM IST

भेड़िया के बाद अब हाथी का आतंक, अब तक 5 लोगों को पैरों से कुचलकर मारा

- फ़ोटो

DESK: उत्तर प्रदेश और बिहार में भेड़िया ने आतंक मचा रखा है। यूपी में अब तक भेड़ियों ने 9 बच्चों समेत 10 लोगों की जान ले ली। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। 4 भेडिया पकड़े गये हैं लेकिन 2 की तलाश जारी है। वही बिहार के गया जिले में भी भेडियों के झूंड को देखा गया है। एक भेड़ियां को पीट-पीटकर लोगों ने मार भी डाला है। 


एक तरफ यूपी और बिहार में भेड़िया ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वही अब छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने उत्पात मचा रखा है। एक महीने के भीतर 5 लोगों की जान जंगली हाथी ले चुका है। ताजा मामला कोरबा का है जहां घर में सोये पति-पत्नी पर हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। आंख खुलते ही दंपती ने अपने साथ जंगली हाथी को देखा तो रोंगते खड़े हो गये। 


हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भागा लेकिन उसकी पत्नी वहां से भाग नहीं सकी और हाथी ने उसे अपना शिकार बना लिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग भलाई बाई महिला को कुचलकर मार डाला। बता दें कि जंगली हाथी ने 30 दिनों में 5 लोगों की जान ले ली है। वही बाघमारा गांव के पास दो बैलों को भी कुचलकर जंगली हाथी ने मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वन विभाग की टीम जंगली हाथी की तलाश में जुट गयी है।


 इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस जंगली हाथी से इतने डरे हुए हैं कि अब उन्हें घर में भी डर लगने लगा है। लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कही उनकी हाल भी 65 वर्षीय बुजुर्ग भलाई बाई की तरह ना हो जाए। जिस पर जंगली हाथी ने उस वक्त हमला किया जब वो अपने पति के साथ घर में सोई हुई थी। तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया इस दौरान पति तो जान बचाकर भाग गया लेकिन बुढ़ापे की वजह से चलने फिरने में दिक्कत होने की वजह से भलाई बाई वहां से भाग नहीं पाई और हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली।