ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट

MOTIHARI: भारत-नेपाल की खुली सीमा से अक्सर घुसपैठ की कोशिश होती रही है। आए दिन विदेशी नागरिक अवैध कागजातों के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े जा चुके हैं। ताजा मामला

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: भारत-नेपाल की खुली सीमा से अक्सर घुसपैठ की कोशिश होती रही है। आए दिन विदेशी नागरिक अवैध कागजातों के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े जा चुके हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां इमिग्रेशन विभाग की टीम ने फर्जी दस्तावेज के जरिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।


भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को रक्सौल में इमिग्रेशन विभाग नें अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में पकड़ा है। इसके पास से भारतीय फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। जिसमें फर्जी पता पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी मोहम्मद जावेद पिता मीर हसन अंकित कराया था। इसमें इसका जन्म तिथि 13 फरवरी 1987 अंकित है, जबकि इसका असली नाम जी एम सोहाग है। 


इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों नें उससे जब गहराई से पूछताछ की तो पता चला कि वह बांग्लादेश के पातु आखाली जिला के पातुआखाली सदर के बोतलवानिया का रहने वाला है, जो अब्दुल रज्जाक गाजी का पुत्र है। फिलहाल गिरफ्त में आए बांग्लादेशी नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम