ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

भरभराकर गिरी छह मंजिला इमारत, हादसे में अबतक सात लोगों की मौत, कई घायल

DESK: बड़ी खबर गुजरात के सूरत से निकलकर सामने आ रही है, जहां शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां देर रात एक छह मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई

भरभराकर गिरी छह मंजिला इमारत, हादसे में अबतक सात लोगों की मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर गुजरात के सूरत से निकलकर सामने आ रही है, जहां शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां देर रात एक छह मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। मलबे से अबतक सात लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, सचिन पाली गांव में एक पुरानी इमारत थी जो काफी जर्जर हो चुकी थी। 35 कमरों में सात परिवार जान को खतरे में डालकर इस इमारत में रहते थे। इस इमारत की मालिक एक विदेशी महिला है जो देश से बाहर रहती है। शनिवार की देर रात इमारत अचानक ध्वस्त हो गई। इमारत के गिरने के बाद हड़कंप मच गया।


घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटनास्थाल पर कई पदाधिकारी और नेता पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। हादसे में सात लोगों की जान चली गई है।


अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इमारत गिरने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण इमारत गिर गई है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सरकार ने हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।