ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, मास्को में पुतिन के साथ मीटिंग से लेकर डिनर तक.. जानिए पूरा शेड्यूल

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आझ मॉस्को रवाना हो रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं

22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, मास्को में पुतिन के साथ मीटिंग से लेकर डिनर तक.. जानिए पूरा शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आझ मॉस्को रवाना हो रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रूस भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है।


रूप में भारत के राजदूत के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति के बीच एक प्राइवेट मीटिंग भी होने वाली है। डेलिगेशन स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच बात होगी। पुतिन ने पीएम मोदी और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधि के लिए लंच का भी आयोजन किया है। पीएम मोदी यहां एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना होंगे। शाम 5:20 बजे पीएम मोदी का विमान वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। शाम साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक पीएम मोदी और पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर पार्टी आयोजित की जाएगी।


बता दें कि यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है। कोरोना काल की वजह से यह वार्षिक सम्मेलन तीन साल से नहीं हो रहा था। सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी। पीएम मोदी और पुतिन के बीच दुनिया के ताजा हालात पर भी चर्चा होगी। वहीं पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2019 में इस बैठक का आयोजन किया गया था।

टैग्स