ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

भारत में Omicron कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंचा, कई महानगरों में दिख रहा असर

DELHI : देश में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच ओमिक्रोन वेरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड के संकेत भी मिल रहे हैं. COVID-19 का ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुं

भारत में Omicron कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंचा, कई महानगरों में दिख रहा असर
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच ओमिक्रोन वेरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड के संकेत भी मिल रहे हैं. COVID-19 का ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है. और इसक असर कई महानगरों में देखने को मिल रहा है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 


यह जानकारी INSACOG ने अपनी ताजा बुलेटिन में दी है. साथ ही कहा है कि ओमिक्रॉन का संक्रामक सब-वेरिएंट BA.2 भी देश में मिला है. INSACOG ने अपने 10 जनवरी के बुलेटिन जो कि रविवार को जारी किया, उसमें कहा है कि अब तक के अधिकांश ओमिक्रोन के मामले बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले हैं. 


अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू के मामले मौजूदा लहर में बढ़ गए हैं और खतरे का स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें कहा गया है, 'ओमिक्रॉन अब भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है और कई महानगरों में इसका असर देखने को मिला है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.'


बेहद ही अहम स्‍टडी के लिए कई सैंपल जुटाए गए थे. कई पहलुओं पर स्टडी के बाद कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बारे में पता चला है. कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब कोई आदमी किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए बिना या वायरस से संक्रमित देश की यात्रा किए बिना ही इससे संक्रमित हो जाए.


भारत में Omicron कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंचा, कई महानगरों में दिख रहा असर