ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

भारत में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, विदेश से लौटे युवक में मिले लक्षण; आइसोलेट किया गया

DELHI: कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों

भारत में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, विदेश से लौटे युवक में मिले लक्षण; आइसोलेट किया गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर जानकारी दी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध शख्स ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे देश की यात्रा की थी। संदिग्ध रोगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, फिलहाल उसे एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल सदिग्ध मरीज की हालत स्थिर है। उससे सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है।


मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार मैनेज किया जा रहा है और संभावित सोर्स की पहचान के साथ साथ देश के अंदर प्रभाव का आकलन करने के लिए उसकी कॉन्ट्रैक्ट को ट्रेस किया जा रहा है। यह केस एक रिस्क असेसमेंट के अनुरूप है और किसी भी तरह के अमावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है। देश इस तरह के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।