ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार, लेकिन इस राज्य में नहीं हुई है एक भी मौत

DESK : देशभर में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. अब भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है. हर दिन भारत में हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिल

भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार, लेकिन इस राज्य में नहीं हुई है एक भी मौत
Anamika
2 मिनट

DESK : देशभर में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. अब भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है. हर दिन भारत में हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है . 

अब भारत कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजिल के बाद तीसरे नंबर पर है. जबकि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अबतक 55 लाख के करीब मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं.  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 79,476 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1,069  मरीजों की मौत हुई है. वहीं भारत में एक ऐसा भी राज्य है, जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. मिजोरम में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है. जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मिजोरम में कुल 2103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसमें से 1759 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार, लेकिन इस राज्य में नहीं हुई है एक भी मौत