ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

भारत और नेपाल की नागरिकता प्राप्त महिला ने किया नॉमिनेशन, मुखिया का लड़ रही चुनाव

MOTIHARI: नेपाली नागरिकता प्राप्त महिला का पंचायत चुनाव में नामांकन करने का मामला सामने आया है। निवर्तमान मुखिया पति साजिद इकबाल ने इस संबंध में बनकटवा बीडीओ, सिकरहना एसडीओ और

भारत और नेपाल की नागरिकता प्राप्त महिला ने किया नॉमिनेशन, मुखिया का लड़ रही चुनाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: नेपाली नागरिकता प्राप्त महिला का पंचायत चुनाव में नामांकन करने का मामला सामने आया है। निवर्तमान मुखिया पति साजिद इकबाल ने इस संबंध में बनकटवा बीडीओ, सिकरहना एसडीओ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने अभ्यर्थी और प्रस्तावक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड के निमोइया पूर्वी पंचायत का है।   


बनकटवा प्रखंड के निमोईया पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमबरी खातून पर दोनों देश की नागरिकता रखने का आरोप लगा है। यह आरोप बगहा पंचायत निमोइया के निवर्तमान मुखिया पति साजिद इकबाल ने लगाया है। अपनी शिकायत में साजिद इकबाल ने बताया है कि निमोइया पूर्वी में एक नेपाली महिला ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया है।


 नेपाली महिला अमबरी खातून के आवेदन में नेपाली नागरिकता नंबर 65/047 अंकित है और भारतीय नागरिकता में आधार कार्ड नंबर 522172741287 और वोटर लिस्ट में वार्ड नंबर 5 के मतदाता सूची में क्रमांक संख्या 229 पर अंकित है। मतदाता पहचान पत्र नंबर IAZ1806702 है। इस संबंध में जब बनकटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पासवान से बात की गयी तब उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता