ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

भांजी के प्यार में पागल हुआ मामा, होमगार्ड जवान की बेटी को लेकर हुआ फरार ; 15 दिन से नहीं मिला कोई सुराग

SIWAN : लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेने वाली पुलिस महकमा के जवान अब अपने ही घर और रिश्तेदार की हरकतों से इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने खुद अपने मदद की फ़रियाद थाने

भांजी के प्यार में पागल हुआ मामा, होमगार्ड जवान की बेटी को लेकर हुआ फरार ; 15 दिन से नहीं मिला कोई सुराग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेने वाली पुलिस महकमा के जवान अब अपने ही घर और रिश्तेदार की हरकतों से इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने खुद अपने मदद की फ़रियाद थाने में लगाई है। बिहार पुलिस महकमे में तैनात होम गार्ड के जवान ने अपने ही सगे साले के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। 


दरअसल, बिहार के सिवान में एक होमगार्ड जवान की पुत्री को मामा द्वारा शादी की नीयत से भगाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब इसको लेकर लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।  इसके साथ ही बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर अपह्रत की मां थाने में ही धरने पर बैठी है। लेकिन, लड़की के अपहरण के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। 


अपह्रत की मां के अनुसार उसकी पुत्री 8 मई को सुबह में शौच करने गई थी, लेकिन उसके बाद घर पर नहीं पहुंची। इसके बाद काफी खोजबीन में यह मालूम चला कि युवती के मामा ने ही शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद परिजनों ने 11 तारीख को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसमे गांव के ही दीपक सिंह एवं उसकी पत्नी ज्योति कुमारी समेत अपहरणकर्ता सोनू कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है। लेकिन, अबतक इस लड़की का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 


इधर, इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन ने यह कहा है कि वो जल्द इस मामले में आरोपी युवक को अरेस्ट कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।