ब्रेकिंग
बिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारी

भांजे तेजस्वी पर बरसे मामा साधु यादव,कहा - कुछ लोग घमंड में आ गए हैं, सबकी खुलेगी पोल

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी कुछ दिनों में उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर तय तिथि के मुताबिक 3 नवंबर को मतदान होने हैं, लेकिन इससे पहले इस सीट से मह

भांजे तेजस्वी पर बरसे मामा साधु यादव,कहा - कुछ लोग घमंड में आ गए हैं, सबकी खुलेगी पोल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी कुछ दिनों में उपचुनाव होने हैं।  इसको लेकर तय तिथि के मुताबिक  3 नवंबर को मतदान होने हैं, लेकिन इससे पहले इस सीट से महागठबंधन की 7 पार्टियों ने मिलकर जिस उम्मीदवार को तय किया है उसको लेकर हर रोज कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है।  इसी कड़ी में अब राजद नेता लालू यादव के साला साधु यादव ने बड़ा हमला बोला है। 


बता दें कि, गोपालगंज विधानसभा सीट पर लालू यादव के सेल साधु यादव की पत्नी भी चुनाव मैदान में उत्तरी हुई है। इसी को लेकर अब साधु यादव ने लालू परिवार पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला है। एक दैनिक अखबार को इंटरव्यू देते हुए साधु यादव ने कहा कि कुछ लोग घमंड और अहंकार में आ गए हैं कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि वे ज्यादा अहंकार और घमंड में नहीं रहे। सरकार जो लोग बनाते हैं न। उन्हें अहंकार और घमंड हो जाता है। मैं जानता हूं। जनता के बीच कभी भी हमारा कहीं अहंकार नहीं रहा। जो पहले थे आज भी वहीं रहेंगे जनता के लिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भाषण दे रहे हैं न इस बार सबकी पोल खुल जाएगी। हमारी भी और उनकी भी। असल में कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। हम हीं ने उन्हें कुर्ता पायजामा दिया। पहनाना भी हम ही ने सिखाया।सभी को ट्रेनिंग दिए। अब यही लोग मेरे खिलाफ घूम-घूम कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।


वहीं, उन्होंने गोपालगंज सीट को लेकर कहा कि हम यह सीट जीत रहे है, क्यूंकि हमारी योजना और एजेंडा एक और एक मात्र विकास है। हमने पहले भी काम किया है काम करेंगे, जन-जन के मतदाताओं का सम्मान करेंगे। हर हाथ को काम और हर हाथ को पानी यही मेरा नारा है।  हम जहां भी जा रहे हैं जनता सीधे यही कहती है कि सब काम रउए कइले बानी। बाकी कोई नइखे। 2020 में सारा वोट आप ही को दिए थे लेकिन नहीं पता ई(सुभाष सिंह) कैसे जीत गए। लेकिन इस बार ये गलती नहीं होगी। इस बार सारा वोट आपको ही मिलेगा।