Hindi News / news / सीवान : भगवान शिव के बारात में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, मची...

सीवान : भगवान शिव के बारात में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Mar 12, 2021, 10:58:01 AM

सीवान : भगवान शिव के बारात में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

SIWAN :महाशिवरात्रि के मौके पर सीवान में हर्षाल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकली थी और इस बारात में देव गण, भूत पिशाच के साथ ही साथ घोड़ा  और हाथी भी थे. 

लेकिन बारात में शामिल एक हाथी अचानक सनक गया और जमकर उत्पात मचाने लगा. बारात शुरू होने पर हाथी अच्छे से चल रहा था, लेकिन शहर के बीच रास्ते में पहुंचने पर हाथी सनक गया और बारात में शामिल ट्रैक्टर को हाथी ने पलट दिया. 

हाथी के सनकते ही कुछ देर तक वहां पर अफरा-तफरी मची रही. बारात में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे. किसी तरह से महावत ने हाथी को शांत कराया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद महावत उस हाथी को लेकर वहां से चला गया फिर भगवान शिव की बारात आगे बढ़ी.