ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

भागलपुर में अगलगी की बड़ी घटना, टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

BHAGALPUR: अगलगी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। आए दिन बिहार के किसी ना किसी जिले में आग लगने की घटनाएं हो रही है। इस बार भागलपुर में अगलगी की भीषण घटना में लाखों का नुकस

भागलपुर में अगलगी की बड़ी घटना, टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: अगलगी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। आए दिन बिहार के किसी ना किसी जिले में आग लगने की घटनाएं हो रही है। इस बार भागलपुर में अगलगी की भीषण घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। भागलपुर में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


टेंट हाउस में करीब दस लाख रुपये मूल्य के क्रॉकरी का सामान रखा हुआ था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया। टेंट हाउस के पास स्थित एक प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। 


जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया। टेंट हाउस के गोदाम में आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।   


भागलपुर में अगलगी की बड़ी घटना, टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

टैग्स