ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

Bhagalpur News: कंपाउंडर की लापरवाही से महिला की मौत, डिलीवरी के लिए जबरन पेट दबाने से फट गया यूट्रस

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां डिलीवरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया

Bhagalpur News: कंपाउंडर की लापरवाही से महिला की मौत, डिलीवरी के लिए जबरन पेट दबाने से फट गया यूट्रस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां डिलीवरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि रहमान नर्सिंग होम में डॉक्टर की जगह कंपाउंडर इलाज करता है। 


उनके पेशेन्ट का नॉर्मल डिलीवरी की बात कह कंपाउंडर महिला की पेट पर चढ़ गया और पेट को जोर-जोर से दबाने लगा। इसी दौरान दबाव पड़ने से प्रसूता का यूट्रस फट गया और इंटरनल ब्लीडिंग होने से मौत हो गयी। मृतका की पहचान मुंगेर की रहने वाली 28 वर्षीया निशा के रूप में हुई है। जो खुद मुजफ्फरपुर के किसी हॉस्पिटल में ANM थी। 


परिजनों ने बताया कि 26 नवम्बर की सुबह रहमान नर्सिंग होम में प्रसूता को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा था कि नॉर्मल डिलीवरी होगी अभी समय है। लेकिन  देर रात में बिना महिला डॉक्टर और नर्स के डिलीवरी करायी गयी। नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने पेट पर चढ़कर डिलीवरी करवाई। जिसके कारण मरीज की जान चली गयी। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा मचाया और डॉक्टर-कंपाउंडर पर कार्रवाई किये जाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। हालांकि परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में अब तक दर्ज नहीं करायी है। शव को परिजन अपने साथ ले गये।