1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Oct 30, 2019, 4:41:02 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 बच्चे डूब गए. जिससे तीनों की मौत हो गई. घटना भागलपुर के गोरडीह थाना क्षेत्र के सोनुडीह की है.
बताया जा रहा है कि बच्चे मां काली की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए तालाब गए हुए थे. विसर्जन के बाद बच्चे तालाब में नहाने लगे. इस दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई.
ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शव को तालाब से निकाला. बच्चों की मौत के बाद गांव में परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है. बता दें कि काली पूजा को लेकर गांव में मूर्ति रखा गया था. जिसका आज विसर्जन किया जा रहा था.