Hindi News / news / भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने बम फेंका, खेल रहे दो बच्चे...

भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने बम फेंका, खेल रहे दो बच्चे घायल

1st Bihar Published by: Updated Jan 24, 2020, 12:23:37 PM

भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने बम फेंका, खेल रहे दो बच्चे घायल

- फ़ोटो

BHAGALPUR :भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है। सिल्क सिटी में फिर  एक बार फिर बमबाजी हुई है। बमबाजी में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अचनाक हुई बमबाजी से इलाके में अफार-तफरी का माहौल कायम हो गया।


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमीन टोला लेन गुदरी बाजार में दो अपराधियों ने बम फेंक दिया। पास में ही खेल रहे बच्चे बमबाजी में गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मौके पर नाथनगर पुलिस पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े बमबाजी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।अगर पिछले कुछ महीनों की बात करें  तो बमबाजी की कई वारदात भागलपुर जिले में सामने आ चुकी है।