1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2019, 2:25:40 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : भीषण सड़क हादसे में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस रोड एक्सीडेंट में एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. घटना भागलपुर जिले की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के नवगछिया थाना इलाके की है. जहां झंडापुर बगड़ी एनएच 31 पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी इलाज चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक एक बस मुजफ्फरपुर से भागलपुर आ रही थी और दूसरी बस भागलपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी. इस दौरान दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई.
सड़क हादसे के बाद दोनों बसों के ड्राइवर मौके से भाग निकले. वहीं, एक बस का खलासी जख्मी बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.