Hindi News / news / भागलपुर में बागीचे में बम विस्फोट, खेल रहे बच्चे की हालत गंभीर...

भागलपुर में बागीचे में बम विस्फोट, खेल रहे बच्चे की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Aug 31, 2020, 3:44:14 PM

भागलपुर में  बागीचे में बम विस्फोट, खेल रहे बच्चे की हालत गंभीर

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर के नवगछिया में एक बार फिर से बम फटने की खबर सामने आ रही है, जिसमें एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया है. घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव की है. बताया जा रहा है कि  एक बगीचा में 9 साल का  अर्जुन खेल रहा था. तभी खेल-खेल में उसने बगीचे में छुपा कर रखा गया बम को पकड़ लिया और हाथ ही में बम फट गया. जिससे बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया. 

बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग और उसके परिजन मौके पर पहुंचे और  आनन-फानन में  नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं अस्पताल पहुंची नवगछिया पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है.परिजनों ने बताया कि अन्य दिन के तरह वह बगीचे में गया था जहां बम फटने की घटना घटी है.