ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भागलपुर: घर में केरोसिन तेल छिड़क कर विधवा को बच्ची के साथ जिंदा जलाया, बच्ची की मौत, गंभीर रूप से घायल हुईं महिला गायब

BHAGALPUR: खरीक में मानवता शर्मसार करने वाली घटना तुलसीपुर गांव में सामने आई है। जहां 23 वर्षीय विधवा महिला बेचनी देवी को ससुराल वालों ने उसकी दो साल की बेटी मनीषा के साथ किर

भागलपुर: घर में केरोसिन तेल छिड़क कर विधवा को बच्ची के साथ जिंदा जलाया, बच्ची की मौत, गंभीर रूप से घायल हुईं महिला गायब
Santosh Singh
4 मिनट

BHAGALPUR:  खरीक में मानवता शर्मसार करने वाली घटना तुलसीपुर गांव में सामने आई है। जहां 23 वर्षीय विधवा महिला बेचनी देवी को ससुराल वालों ने उसकी दो साल की बेटी मनीषा के साथ किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इस घटना में बच्‍ची की मौत हो गई जबकि महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला के पति विनय कापरी का निधन के बाद अपनी बेटी के साथ वह ससुराल में रह रही थी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। घायल महिला का इलाज कहां हो रहा है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है। 


घायल महिला के मायके वाले खरीक थाना पहुंचे तब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तब घर के सभी सदस्य फरार थे। पड़ोसी  के घर पर छिपी बच्ची की दादी 60 वर्षीय जयमाला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा गया है। महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला के बेटा ननिहाल में रहता है जबकि बेटी उसके साथ रहती थी। 


महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने पूरी तैयारी के साथ महिला और उसकी बच्ची को जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना को दुर्घटना का रूप देने और अपने कुकृत्य को छिपाने के लिए अंतिम स्थिति में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। मायके वालों ने बताया कि पूर्व में भी बेटी को ये लोग काफी प्रताड़ित करते थे। जिसे लेकर कई बार ससुराल वालों को समझाया-बुझाया भी गया। लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आए और इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।


पड़ोस के लोगों ने बताया कि महिला के यहां रोजाना विवाद हुआ करता था। महिला के पति ने बेचनी देवी से दूसरी शादी की थी। जानकारी के अनुसार पहली पत्नी को भी जहर खिलाकर मार डाला था। जिसके बाद बेचनी देवी से दूसरी शादी किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद करीब ढाई साल पूर्व पति विनय की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद सास, गोतनी, देवर समेत सभी ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 


महिला पांच गोतनी में सबसे बड़ी है। इधर पुलिस हिरासत में महिला की सास ने बताया कि महिला ने खुद आग लगाई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी और घर से सभी सदस्य क्यों फरार है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला की सास जयमाला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है घायल महिला का कहां इलाज हो रहा है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है वही अन्‍य सदस्‍यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।