ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

भागलपुर के बाद शेखपुरा में मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे हुए बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

DESK: भागलपुर के मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने से 4 दर्जन लोग बीमार हो गये वही आज शेखपुरा में भी मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गये हैं। बीमार बच्चों का इलाज सदर अ

भागलपुर के बाद शेखपुरा में मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे हुए बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भागलपुर के मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने से 4 दर्जन लोग बीमार हो गये वही आज शेखपुरा में भी मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गये हैं। बीमार बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला शेखपुरा जिले के एकरामा पंचायत स्थित अंगपुर प्राथमिक विद्यालय का है। 


करीब तीन दर्जन बच्चों को अचानक उल्टी और दस्त होने लगा जिसके बाद आनन-फानन में सभी को चेवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी बच्चों को शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा। जहां सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है। लोग इसे प्रभारी शिक्षक और रसोईया की लापरवाही बता रहे हैं। 


लोगों का कहना था कि बच्चों को खाना देने से पहले गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया और ना ही खाना परोसने से पहले खुद भोजन को चखा गया। बिना इसकी गुणवत्ता जाने बच्चों को खाना परोसा गया जिसके बाद से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। 


शेखपुरा के डीएम सावन कुमार ने एमडीएम खाने से बच्चों के बीमार पड़ने की बात को गलत बताया। उनका कहना था कि भीषण गर्मी के कारण सभी बच्चे बीमार हुए हैं। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।   




टैग्स