ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भाभी ने देवर को कहा नपुंसक, गुस्से में देवर ने जान से मार दिया, घर में बवाल

DESK : एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल एक भाभी ने गुस्से में अपने देवर को नपुंसक कह दिया. इतनी सी बात पर आगबबूला देवर ने आव देखा न ताव

भाभी ने देवर को कहा नपुंसक, गुस्से में देवर ने जान से मार दिया, घर में बवाल
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल एक भाभी ने गुस्से में अपने देवर को नपुंसक कह दिया. इतनी सी बात पर आगबबूला देवर ने आव देखा न ताव और उसने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर फरार हो गया लेकिन बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.


वारदात उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद की है, जहां एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक देवर ने गुस्से में आकर अपनी ही भाभी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पटाखा छोड़ने को लेकर देवर और भाभी में विवाद हुआ था. इसी दौरान भाभी ने गुस्से में देवर को नपुंसक कह दिया. भाभी की ये टिप्पणी सुनते ही देवर भी आगबबूला हो गया और उसने उसी वक्त उसकी हत्या कर दी. 


जानकारी मिली है कि वाराणसी जनपद के रहीमपुर के मुर्शिद खां और तौसीक खां सगे भाई हैं. मुर्शिद खां के लड़के पटाखा छोड़ रहे थे. पटाखे से हो रही तेज आवाज के कारण तौसीक खां ने पटाखा छोड़ने से मना किया. इसी बात को लेकर मुर्शिद खां की पत्नी रोशन जहां (48) से तौसीक का विवाद हो गया. इस दौरान भाभी ने निसंतान देवर को भाभी ने नपुंसक कह डाला. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि तौसीक ने धारदार सरौते से रोशन जहां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई. 


बहरहाल रोशन के पति मुर्शिद खां की तहरीर पर पुलिस ने तौसीफ खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वहीं देर रात पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया. उसके घर से हत्या में प्रयुक्त सरौता बरामद हुआ है. सदर सीओ डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने बच्चों को पटाखे जलाने से मना किया था. इस बात को लेकर देवर-भाभी में इतनी कहनासुनी हो गई कि निसंतान देवर को भाभी ने नपुंसक कह दिया था.

टैग्स