1st Bihar Published by: Updated Fri, 14 Oct 2022 07:47:02 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेउर जेल के तत्कालीन उपाधीक्षक संजय कुमार के खिलाफ जेल डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई की है। उनके दो वेतन बढ़ोतरी को जेल प्रशासन ने रोक दिया है। संजय कुमार पर गंभीर आरोप लग हैं।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ संजय कुमार ने 3 मार्च 2021 को जिला प्रशासन के औचक निरिक्षण के दौरान सहयोग नहीं किया था। जिला प्रशासन के अधिकारीयों की टीम जब जेल पहुंची थी तब संजय कुमार ने जानबूझकर आधे घंटे तक मेन गेट को बंद किए रखा था। उनके इस षड्यंत्र के कारण छापेमारी फेल हो गई थी।
जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि संजय कुमार के षड्यंत्र के तहत जेल के मेन गेट को आधे घंटे तक नहीं खोला। आरोप सामने आने के बाद पहले निलंबन की कार्रवाई हुई और बाद में वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है।