ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बंद कमरे में आशिक के साथ थी बेटी, गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों को मार डाला

DESK : बेटी के रिलेशनशिप से नाराज होकर पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इससे भी दर्दनाक बात यह थी कि हत्यारे पिता ने

बंद कमरे में आशिक के साथ थी बेटी, गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों को मार डाला
First Bihar
2 मिनट

DESK : बेटी के रिलेशनशिप से नाराज होकर पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इससे भी दर्दनाक बात यह थी कि हत्यारे पिता ने प्रेमी के पिता के सामने उसके बेटे की हत्या की और वह कुछ कर भी नहीं सका. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई. 


घटना उत्तर प्रदेश के कानपूर के घाटमपुर इलाके की बताई जा रही है. विरहानपुर गांव में रहने वाली एक लड़कीमोहल्ले के एक लड़के सेप्यार  करती थी. उनके इस प्रेम प्रसंग के बारे में पूरे गांव को पता था. लड़की के पिता शिवहरे को इसकी भनक लगी तो उसने अपनी बेटी को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों प्रेमियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. सुबह लड़कीघर में अकेले थी तभी लड़का उससे मिलने पहुंच गया लेकिन इसकी सूचना किसी तरह लड़की के घरवालों को हो गई. 


लड़की का पिता अपने भाइयों के साथ घर में घुस गया, फिर उसने दोनों को मारना शुरू कर दिया. लड़केकी चीख सुनकर उसका पिता दौड़कर आया, लेकिन लड़की के घरवालों ने अंदर से दरवाजा बन्द कर रखा था. आखिर लड़के के पिता के सामने ही लड़की और उसके प्रेमी को लड़की के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया. दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारा पिता शिवहरे अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया. 


एक साथ दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों प्रेमियोंकी हत्या हुई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. दोनों में प्रेम संबंध थे. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

टैग्स