1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 17, 2024, 12:19:15 PM
- फ़ोटो
KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर ऐसा महसूस हो रहा है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। अब अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना इलाके के सठमा गांव में बेखौफ अपराधियों ने आज अहले सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि ,मृतक अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी अपराधी वहां आए और लगातार गोलियां बरसाने लगे जिससे युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।
इधर, घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान ब्रजेश यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर चर्चा यह है कि पुरानी दुश्मनी में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।