ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट , छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आत

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट , छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस टीम को मामले की जानकारी दी गई है। उसके बाद पुलिस टीम घटना को लेकर जांच -पड़ताल में जूट गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद भी मामले की हकीकत सामने आएगा।


वहीं,इस मामले की जांच के लिए रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद जांच के लिए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अकबर अंसारी की पुत्रवधू नगमा की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने जांच शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया। 


इधर मृतक नगमा के मायके वाले को भी सूचना दिया गया है। वह भी पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामला हत्या या खुदकुशी का है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल अभी तक महिला के पति को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।