बेगूसराय में अपराधियों की करतूत, लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से की युवक की पिटाई

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 9:14:23 AM

बेगूसराय में अपराधियों की करतूत, लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से की युवक की पिटाई

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का कहर देखने को मिला है. अपराधियों ने एक युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से जमकर पिटाई कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की है. घायल युवक की पहचान पसपुरा निवासी आत्मानंद पंडित के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आत्मानंद पंडित बछवारा से काम कर घर लौट रहा था तभी पसपूरा ढाला के पास अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधियों ने बच्चा गायब करने का आरोप लगाकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. अपनी जान बचाकर किसी तरह युवक मौके से भागकर मुफस्सिल थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट