ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार पुलिस की वर्दी को दारोगा ने किया कलंकित, 15 हजार घूस लेते विजिलेंस ने रंगेहाथों दबोचा

BEGUSARAI: बेगूसराय के भगवानपुर थाने का दारोगा विनीत कुमार ने पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का काम किया है। एसआई विनीत कुमार विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। निगरानी की टीम ने घूस ल

बिहार पुलिस की वर्दी को दारोगा ने किया कलंकित, 15 हजार घूस लेते विजिलेंस ने रंगेहाथों दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के भगवानपुर थाने का दारोगा विनीत कुमार ने पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का काम किया है। एसआई विनीत कुमार विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। निगरानी की टीम ने घूस लेते उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रिश्वतखोर दारोगा को विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है।


निगरानी विभाग को इस घुसखोर दारोगा की करतूत की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम पटना से बेगूसराय पहुंच गयी। जिसके बाद भगवानपुर थाने के दारोगा विनीत कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। रिश्वतखोर दारोगा को पकड़ने में निगरानी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। 


भगवानपुर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार को15 हजार रुपए घूस लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एफआईआर के मुताबिक हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरव कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला शराब माफिया से जुड़ा हुआ था। 


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर थाने का दारोगा लगातार पैसे की मांग कर रहा था। बिना पैसे के वो कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था। इस बात की जानकारी पीड़ित ने विजिलेंस को दी। सूचना मिलते ही निगरानी की टीम पटना से बेगूसराय पहुंची और इस घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा। फिलहाल घूसखोर विनीत को विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है। 

बिहार पुलिस की वर्दी को दारोगा ने किया कलंकित, 15 हजार घूस लेते विजिलेंस ने रंगेहाथों दबोचा

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता