ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बेगूसराय: पैसे को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हत्या से इलाके में हड़कंप, आरोपी पति मौके से फरार

BEGUSARAI: पैसे के विवाद में एक कलयुगी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रामदीरी नकटी टो

बेगूसराय: पैसे को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हत्या से इलाके में हड़कंप, आरोपी पति मौके से फरार
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: पैसे के विवाद में एक कलयुगी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रामदीरी नकटी टोला की है। मृतका की पहचान शंकर सिंह की 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


मृतका के भाई रमेश कुमार ने बताया कि दो महीने पूर्व उसने अपनी बहन को मुंडल कार्य के लिए एक लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। कर्ज में लिए गये पैसे को वह अपनी बहन से मांग रहा था। उनकी बहन भी पैसे लौटाने के लिए बराबर अपने पति को कहती थी। इसी पैसे के विवाद को लेकर पति ने उनकी बहन को सात गोली मारी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद  आरोपी पति मौके से फरार हो गया।


गौरतलब है कि सिंघौल थाना अंतर्गत अमरौर निवासी रामबहादुर सिंह ने 2005 में अपनी बेटी संंगीता की शादी शंकर सिंह के साथ धूमधाम से किया था। लेकिन आज इस घटना से परिवार के सभी सदस्य मर्माहत है। मृतका की एक बेटी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है । वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता