ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

Begusarai News: शौचालय की टंकी में गिरने से पति-पत्नी की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शौचालय की टंकी में गिरकर पति-पत्नी की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहरा

Begusarai News: शौचालय की टंकी में गिरने से पति-पत्नी की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शौचालय की टंकी में गिरकर पति-पत्नी की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परौरा पंचायत के डुमरी महेशपुरा गांव वार्ड-4 की है। 


मृतकों की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के परौरा पंचायत के डुमरी महेशपुरा गांव वार्ड-4 के रहने वाले बोरहन सहनी के 35 वर्षीय पुत्र शंभू सहनी और उनकी 33 वर्षीय पत्नी मूर्ति देवी के रुप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार को वो अपने घर के  शौचालय टंकी की सफाई के लिए सफाई कर्मी को बुलाये थे। जब शौचालय टंकी सफाई हो रहा था तो तभी शंभु सहनी झांक कर देखने लगे। इस दौरान दम घुटने के बाद वो शौचालय की टंकी में गिर गये।


 पति को शौचालय की टंकी में गिरता देख पत्नी मूर्ति देवी उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी लेकिन वह भी बेहोश होकर  शौचालय की टंकी में गिर गई। जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छौड़ाही थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


बता दें कि मृतक शंभू सहनी किराना का दुकान चलाते थे। उसी कमाई से उनका घर चलता था। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 वर्षीय विशाल कुमार है वही 14 वर्षीय प्रवीण कुमार है। बड़ा बेटा विशाल अपने मामा के घर रहकर फर्नीचर का काम सीखता है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही दोनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Begusarai News: शौचालय की टंकी में गिरने से पति-पत्नी की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता