Hindi News / news / बेगूसराय :पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड, परिवार में मचा...

बेगूसराय :पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 12, 2021, 3:45:26 PM

बेगूसराय :पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपनी जान दे दी. मामला बेगूसराय के बछवारा थाना इलाके के वार्ड संख्या 8 के फरचिवन गांव की है. 

मृतक की पहचान फरचिवन गांव निवासी कृष्णदेव राय के 24 साल के बेटे रौशन कुमार के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया.

जब युवक घर लौटा तो वह नशे की हालत में था. उसके बाद उसने घरवालों को बताया कि वह कुछ खा लिया है.  घरवाले इसकी जानकारी मिलते ही युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.