1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 20, 2019, 11:04:50 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं, जहां एक युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद परिजन इलाज में लापारवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा कर रहे हैं. मामला रतनपुर के तेलिया पोखर की है. बताया जाता है कि चतुर्भुज निवासी ढोलो महतो मंगलवार की सुबह तेलिया पोखर में स्नान करने उतरा, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. युवक को डुबता देख स्थानीय लोगों ने उसे निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे हैं. https://youtu.be/wrYpxTepIpc परिजनों का कहना है कि जब इलाज के लिए लाया गया तब युवक जिंदा था. पर डॉक्टर ने इलाज में देर कर दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट