ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बेगूसराय : युवक की गोली मारकर हत्या, देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

BEGUSARAI : जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल

बेगूसराय : युवक की गोली मारकर हत्या, देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Editor
2 मिनट

BEGUSARAI : जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना बछवारा थाना इलाके के सुरों ढाला टोल टैक्स के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिला के खजूरी घटहो के रहने वाले अर्जुन राय के बेटे अमित कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा कि अमित दलसिंहसराय से अपने घर खजूरी घटहो लौट रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे सुरों ढाला टोल टैक्स के पास गोली मार दी।


परिजनों ने मुताबिक जब अमित घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो पुलिस ने उसी फोन से जानकारी दी की अमित कुमार को गोली मारकर किसी अपराधी ने हत्या कर दिया। परिजनों यह भी बताया है कि अमित का किसी से दुश्मनी नहीं थी। अपराधियों ने अमित की हत्या क्यों कि फिलहाल पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। अमित ड्राइवर का काम करता था वो एक इंजीनियर का गाड़ी चलाता था और साथ ही साथ पढ़ाई भी करता था। फिलहाल बछवारा थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता