ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बेगूसराय में सरेआम फायरिंग, बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में घरवालों न

बेगूसराय में सरेआम फायरिंग, बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में घरवालों ने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.


घटना जिले के नावकोठी थाना इलाके की बताई जा रही है. जख्मी की पहचान पहसारा वार्ड संख्या 9 निवासी बबन प्रसाद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि पीड़ित अपने मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने पहसारा बभनगामा गया था. वहीं तीन अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर सौ मीटर की दूरी पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. 


घर वालों ने बताया कि लगभग आधा दर्जन अपराधी इस घटना में शामिल हैं और सभी गांव के ही रहने वाले हैं. वहीं नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फकरे आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक को गोली लगी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुराने रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द से जल्द छापेमारी शुरू कर दी जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता