1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 20, 2019, 10:29:28 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई. जिससे नाराज लोगों ने टायर जलाकर बेगूसराय मंझौल पथ को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया.
बताया जा रहा है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर ब्रिज के पास शनिवार की देर रात ट्रक ने युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई.
मौत के बाद लोगों ने आज मंझौल और बेगूसराय पथ को जाम कर हाथ में लाठी डंडे से लैस होकर सड़कों पर उत्पात मचाया. बताया जाता है कि मृतक झांपसी करोरी पैदल काम का घर लौट रहा था. इस दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया. जिसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.