1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 21, 2020, 6:29:00 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: अपराधियों ने एक महिला को पहले धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद गोली मार दिया. महिला को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं. घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है.
यही भी पढ़ें: सामान के साथ पिकअप वैन को लेकर भागे अपराधी, विरोध करने पर ड्राइवर को मारी गोली
महिला की स्थिति नाजुक
घायल महिला की पहचान गौरा निवासी भीखन महतो की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रंजू देवी खेत में काम कर रही थी उसी दरमियान गांव की ही राहुल नामक युवक उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर कुछ लोग खेत के पास दौड़कर आए तो अपराधी वहां से मौके से फरार हो गया. इसकी सूचना घायल महिला परिजन को दी गई. मौके पर परिजन पहुंचकर आनन-फानन में उसके इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.
दो दिन से महिला का कर रहा था पीछा
परिजन का आरोप है कि गांव का ही राहुल नामक युवक 2 दिन से इस महिला को पीछा कर रहा था. आज वह जब वो काम करने के लिए खेत गई उसी दौरान गोली मार दी. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को किस लिए गोली मारी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.