ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या : पब्जी खेलने को लेकर हुआ था विवाद

BEGUSARAI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेगूसराय में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर

बेगूसराय में किशोर की गोली मारकर हत्या : पब्जी खेलने को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेगूसराय में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र के वसीह पंचायत के औरय गांव की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत वसीह पंचायत निवासी श्रवण यादव के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमारटम के लिए भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार पब्जी खेलने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। पब्जी गेम खेलने के दौरान किसी बात को लेकर अर्जुन का किसी के साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद गोली  मारकर उसकी हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 


यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि श्रवण यादव के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन और शिवनारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार दोनों पबजी खेल रहा था। इस दौरान राजकुमार लोडेड पिस्टल को चलाने के लिए अर्जुन को सिखा रहा था। तभी गोली अर्जुन को लग गयी और उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता