Life Style: बच्चों और किशोरों की नींद सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, जानिए... Bihar Crime News: कलयुगी पत्नी ने मायके बुलाकर पति को दिया दूध में जहर, मौत Bihar News: ट्रायल के बाद भी क्यों शुरू नहीं हुई डबल डेकर ओपन बस सेवा? विभाग ने ही लगा दिया पेंच? Bihar Crime News: किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने चेहरे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग Patna Encounter: कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार एनकाउंटर में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग Bihar News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, भूमाफिया और ड्रग तस्करों के साथ 40 की संपत्ति होगी जब्त Bihar News: अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, चार कर्मी ड्यूटी से वंचित Muzaffarpur Encounter: पुलिस की पिस्टल छीन भाग रहा था कुख्यात, अब जीवन भर चलने में होगी दिक्कत Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज पहुंचना इस श्रावणी मेले में होगा और आसान, रेलवे का बड़ा फैसला Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sat, 31 Aug 2024 04:10:41 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर हमला कर दिया और उनकी खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेगूसराय में जमकर लगाये गये गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे। बताया जाता है कि हमलावर शहजादुज्जमा उर्फ सैफी वार्ड पार्षद हैं। जिस पर गिरिराज सिंह पर हमला करने का आरोप लगा है।
फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बलिया ब्लॉक में सांसद गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार से निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया। बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड में सांसद गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। कार्यक्रम खत्म कर जैसे ही वो बलिया ब्लॉक से निकल रहे थे तभी बलिया गेट के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है। इस दौरान गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए गये। सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बलिया प्रखंड में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व गिरिराज सिंह के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गिरिराज सिंह पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से निकालकर बाहर ले गये।
इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता दरबार खत्म होने के बाद जब वो गाड़ी की तरफ जा रहे थे तब मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। दुर्भाग्य यह है कि जिसने उन पर हमला किया उसे दाढ़ी है। दाढ़ी होने के कारण राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव उसके तरफ से खड़े हो गये है लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाला व्यक्ति नहीं है। जो भी सम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहेगा उसके खिलाफ हमारी आवाज इसी तरह उठेगी।
मामला बलिया थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय का है जहां 12 बजे से 3 बजे तक केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बलिया प्रखंड परिसर से जब केन्द्रीय मंत्री जाने लगे तभी बेगूसराय के लखमिनिया निवासी शमशुदजमा के पुत्र मो० सैफी जबरन गिरिराज सिंह से मिलने की कोशिश करने लगे लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों ने जब रोका तो सैफी अचानक अपमानित करने की नियत से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम लेते हुए मुर्दाबाद का नारा लगाने लगा और धक्का-मुक्की करने लगा।
जिसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० सैफी को पकड़ लिया। बेगूसराय एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मो. सैफी से पूछताछ करने और विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस मो. सैफी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य बतायी जापूर्णिया में 22 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का शानदार आगाज, प्रतियोगिता को लेकर की गई बड़ी तैयारी रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बेगूसराय में हमला: मो. शहजादुज्जमा ने लगाए मुर्दाबाद के नारे,समर्थकों ने पकड़कर कर दी पिटाई #Bihar #Biharnews #Girirajsingh pic.twitter.com/XALn9PIx3Q
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 31, 2024