1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 04, 2020, 9:15:47 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले में वायरलेस ऑफिस में तैनात गृहरक्षक वाहिनी की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होमगार्ड जवान की मौत कैसे हुई है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित वायरलेस ऑफिस की है. मृतक होमगार्ड जवान की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी कांता प्रसाद का पुत्र मिथिलेश प्रसाद के रूप में की गई है.
परिजनों ने बताया कि 4:00 बजे बिल्कुल ठीक हालत में वह अपने ड्यूटी के लिए घर से पुलिस लाइन निकला था. लेकिन ऑफिस से अचानक बेहोश होने की सूचना मिली. मृतक के पत्नी ने आनन फानन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होमगार्ड जवान की मौत कैसे हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.