ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

बेगूसराय में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी आपराधिक घटना

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है. मुफस्सिल थाना के मोहन एघु में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 


बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने बीती रात दो युवकों को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी. दोनों का शव एघु गाछी में मिला. वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


मृतकों में मोहन एघु निवासी योगेंद्र ठाकुर के 25 साल का बेटा विश्वजीत कुमार और इसी गांव का रहने वाला दिलीप ठाकुर बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा भी बरामद किया है. मृतक विश्वजीत कुमार एक हत्या के मामले में अभियुक्त था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.




टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता