1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 01, 2021, 11:17:59 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिजली की चपेट में आने से इंटर के छात्र की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
घटना बलिया थाना इलाके की बताई जा रही है. मृतक वार्ड संख्या 16 कमालपुर परमानंदपुर पंचायत के रहने वाले विपिन महतों का लगभग 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ सतीश कुमार बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि विकास अपने बकरी को खोलने दरवाजे पर गया था. उसी समय बिजली के खंभे में लगे स्टेक की चपेट में आकर वह चिपक गया.
घर वालों ने बताया कि जानकारी मिलते ही लोगों ने लाठी से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन जबतक उसे बिजली की खम्भे में लगे स्टेक से अलग किया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.