1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 08, 2020, 7:47:32 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले के बछवारा थाना इलाके में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना इलाके का है, जहां रानी एक पंचायत के वार्ड नम्बर 13 में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान सिंटू कुमार के रूप में की गई. मृतक के भाई मिंटू कुमार ने बताया कि खेत में पटवन करने के दौरान खेत के बगल से गुजर रही 440 वोल्ट तार में सट के दौरान घायल हो गया. आनन-फानन में क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं ग्रामीणों ने बछवारा कादराबाद और समसा पथ को घण्टो देर जाम दिया. जिसके बाद जैसे-तैसे उन्हें समझकर प्रशासन ने परिचालन व्यवस्था को पुनः बहाल किया.