ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेगूसराय में 2 की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया- जहरीली शराब पीने से गई जान

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है।

बेगूसराय में 2 की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया- जहरीली शराब पीने से गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का बयान सामने आ गया है। परिजनों के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। मृतक की पहचान उलाव गांव निवासी बमबम और छोटू के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी योगेन्द्र कुमार पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा के दिन बेगूसराय में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक बमबम की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आज उनकी मौत हो गयी।